रायबरेली-गैस सिलेंडर की किल्लत के साथ चोरो व छिनैतो के हौसले हुए बुलंद

रायबरेली-गैस सिलेंडर की किल्लत के साथ चोरो व छिनैतो के हौसले हुए बुलंद

-:विज्ञापन:-

 

सिलेंडर लेने गए युवक का सिलेंडर उसके साथी से छीन कर फरार हुए अज्ञात चोर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित सैयद बाबा मजार के पास से बुधवार की दोपहर एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसकी चर्चा जोर-जोर के साथ क्षेत्र में बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की मौजूदा समय में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बुधवार सुबह सिलेंडर लेने गए एक युवक का सिलेंडर उसके साथी से छीनकर बाइक सवार अज्ञात चोर फरार हो गए। जिस संबंध में युवक में स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित पंकज पुत्र बुद्धू निवासी गणेशपुर तद्दीपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बुधवार सुबह वह वर्तमान माह में अपनी बहन की शादी की तैयारियों को लेकर थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत सैयद बाबा मजार के पास स्थानीय कस्बे में स्थित गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण स्थान पर सिलेंडर लेने के लिए गया हुआ था। जब वह सिलेंडर लेने पहुंचा तो उसके द्वारा अपने एक साथी से कहां गया कि आप मेरा सिलेंडर देखे रहिए, मैं अपनी गैस की किताब सिलेंडर की गाड़ी पर मौजूद कर्मचारियों को देकर आता हूं। जब वह किताब देकर वापस लौटा तो उसका सिलेंडर गायब मिला, जब उसने साथी से पूछा तो उसके द्वारा बताया गया कि बाइक सवार एक दो लोग आए थे और वह मुझसे जबरदस्ती सिलेंडर छीनकर भाग गए है। इसके पश्चात युवक के द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान माह में उसकी बहन की शादी है, उसकी तैयारियों को लेकर वह सिलेंडर लेने आया था। वहीं घटना के पश्चात उक्त युवक पंकज के द्वारा घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। साथ ही साथ उसके द्वारा स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर गैस की किल्लत को लेकर क्या इतनी ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई है, कि अब लोग गैस सिलेंडर चोरीकर व छीनकर भी ले जाने लगे हैं, जो की एक अजीबोगरीब वाक्या प्रतीत हो रहा है।