रायबरेली-नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

रायबरेली-नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। शनिवार को स्थानीय थाने में आयोजित समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार सत्या राजा के नेतृत्व में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान राजस्व संबंधी 11 मामले आए, जिनको राजस्व लेखपाल एवं पुलिस टीम को निस्तारित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान ज्यादातर राजस्व संबंधी विवादों में खेतों में अवैध कब्जे एवं फसलों की दूसरे के द्वारा काटने की शिकायत की गई थी। इसके अतिरिक्त भवन निर्माण में पड़ोसी के द्वारा अवैध कब्जे की भी शिकायत की गई है। जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस टीम को अवैध कब्जे को रोके जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि पुलिस टीम की मदद से मौके पर क्षेत्रीय लेखपालों को भूमि संबंधी विवाद निस्तारित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर कानूनगो उमेश कुमार दीक्षित, कानूनगो रज्जनलाल, लेखपाल संदीप सिंह सहित अन्य जिम्मेदार व बड़ी संख्या में फरियादी व थाने का समस्त स्टॉप मौजूद रहा।