रायबरेली में होटल संचालक व उनके गुर्गों की खुलेआम गुंडई

रायबरेली में होटल संचालक व उनके गुर्गों की खुलेआम गुंडई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-दो रुपये को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल शहर में एक मामूली विवाद ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया जब केवल दो रुपये को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौराहे का है, जहां एक होटल पर चाय, समोसा और पानी लेने के बाद ग्राहकों और होटल संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि दो रुपये को लेकर शुरू हुई बहस अचानक बढ़ गई और होटल संचालक व उसके साथ मौजूद लोगों ने तीमारदारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
इस मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।