रायबरेली-अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

रायबरेली-अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरॉवा गांव के तालाब के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार मय बछरावां पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गहन जांच पड़ताल जारी है।