रायबरेली-बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

रायबरेली-बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरांवा रायबरेली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित होकर बछरांवा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जमकर नारेबाजी की।जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बछरांवा में एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास और सुशासन पर अपनी मुहर लगा दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने कहा कि बंगाल का यह परिणाम देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा। वहीं ब्लॉक प्रमुख अमन दऊवा ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया। जश्न में करण सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आगामी समय में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। जश्न में प्रमुख रूप से आशुतोष रावत अखंड सिंह सचिन सोनी उपस्थित रहें।।