रायबरेली-मैच खेलने के दौरान हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की करी पिटाई, हालत नाजुक
घायल छात्र ने अपने विद्यालय के जिम्मेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा आए दिन होती है मारपीट
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव में स्थित आवासीय विद्यालय में सोमवार की देर शाम मैच खेलने के दौरान हुए विवाद में कक्षा 8 के एक छात्र गोविंद ने अपने ही विद्यालय के कक्षा 10 के दूसरे छात्र विकास कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी सेहगो पश्चिम की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में विद्यालय परिसर में मौजूद फोर्थ क्लास के कर्मचारी एवं विद्यालय स्टाफ के द्वारा उक्त छात्र विकास को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल छात्र विकास कुमार ने अपने विद्यालय के जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन विद्यालय में विद्यालय के जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। आज मेरे साथ यह घटना हो गई। साथ ही साथ उसके द्वारा यह भी बताया गया कि विद्यालय में जिम्मेदारों के रुकने की पूर्ण व्यवस्था है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार रुकता नहीं है, जिसके कारण यह घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। फिलहाल उक्त घटना ने विद्यालय के जिम्मेदारों के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

rexpress 