रायबरेली-एसबीआई की पहल से टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा, ‘पोषण पोटली’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

रायबरेली-एसबीआई की पहल से टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा, ‘पोषण पोटली’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायबरेली द्वारा ‘पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम’ का शुभारंभ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने सांकेतिक रूप से किया।जिलाधिकारी ने कहा कि “टीबी मरीजों के लिए संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रयास मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक होंगे।” मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है।” परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने कहा कि “टीबी उन्मूलन अभियान में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के प्रयास अभियान को और मजबूती प्रदान करेंगे।” क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रज भानु सिंह ने बताया कि बैंक सामाजिक दायित्व के तहत जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सुविधा अनुसार चरणबद्ध तरीके से पोषण पोटली का वितरण करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही टीबी उन्मूलन संभव है।
जिला क्षय रोग विभाग के डॉ. अनुपम सिंह ने जानकारी दी  पोषण पोटली में चना, सत्तू, गुड़ सहित अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल की गई है, जो मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने एसबीआई के इस सहयोग को अत्यंत सराहनीय बताया।विपणन अधिकारी राहुल देव शुक्ला की सक्रियता की भी कार्यक्रम में सराहना की गई। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि “महामहिम राज्यपाल के टीबी मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।” अंत में सभी ने जनपद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया।