रायबरेली-हाई कोर्ट के आदेश के पश्चात राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, मकान ढहाये
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के कंडोरा गांव में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों को गिराना शुरू कर दिया है।प्रशासन की इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर कुल 15 लोगों के मकान गिराए जाने थे, जिनमें से 8 मकानों पर शुक्रवार को कार्यवाही की गई। वहीं 7 लोगों को जिलाधिकारी के यहां अपील करने के बाद फिलहाल राहत मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह रायबरेली के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन पर बने लगभग 125 मकानों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। राजस्व विभाग द्वारा नाप-जोख के बाद जिन लोगों की जमीन तालाब क्षेत्र में पाई गई, उन्हीं के खिलाफ अवैध अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 