ऊंचाहार:चार माह से वेतन न मिलने पर एनटीपीसी मजदूरों का टूटा सब्र,मेन गेट पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
रिपोर्ट-सागर तिवारी
ऊंचाहार , रायबरेली । एनटीपीसी के ठेकेदार द्वारा करीब सवा सौ दिहाड़ी मजदूरों को विगत चार से मजदूरी नहीं दी गई । मजदूरों ने जब मजदूरी मांगी तो उन्हें गेट पर प्रवेश से रोक दिया गया । जिसके बाद मजदूरों के सब्र पैमाना छलक गया और उन्होंने उग्र प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया है ।
ज्ञात को कि एनटीपीसी के एक ठेकेदार पर श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाया है।इस ठेकेदार का काम एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर चल रहा है इस ठेकेदार के अधीन करीब सवा सौ दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। इनका कहना है कि उन्हें बीते नवंबर माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मजदूरों ने जब मजदूरी मांगी तो गुरुवार को उन्हें परियोजना के मुख्य गेट पर अंदर प्रवेश से रोक दिया गया और कहा गया कि तुम्हें जहां जहां जाना हो जाओ , मजदूरी नहीं मिलेगी।इसके बाद मजदूर का आक्रोश बढ़ गया और परियोजना गेट पर ही ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया ।काफी देर तक चले हंगामे के बाद मजदूरों ने मामले की शिकायत स्थानीय कोतवाली में की है ।कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मजदूरों को मजदूरी दिलाने के लिए ठेकेदार को बुलाकर बातचीत की जाएगी।

rexpress 