अर्धविक्षिप्त व्यक्ति बिजली के पोल पर चढ़ा, झुलसकर हुआ घायल

अर्धविक्षिप्त व्यक्ति बिजली के पोल पर चढ़ा, झुलसकर हुआ घायल

-:विज्ञापन:-



अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने शुरू किया हाई वोल्टेज ड्रामा 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। क्षेत्र में एक झुलसे हुए व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जब वह दोबारा विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़कर उतरने का नाम नहीं ले रहा था। पुलिस व विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। विदित हो कि सोमवार दोपहर 1:00 बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के बाद अपना तफरी का माहौल कायम हो गया। जब कस्बे में महाराजगंज रोड पर पावर हाउस के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अर्धविछिप्त व्यक्ति चलती बिजली की लाइन में पहले चढ़कर झुलसने से घायल हो गया तो वहीं वह दोबारा ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसकी यह हरकत देखकर लोगो ने पावर हाउस पर फोन करके बिजली की आपूर्ति बंद कराई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लगभग एक घंटे बाद बिजली कर्मियों और पुलिस की मदद से उसे नीचे उतारा गया। महाराजगंज रोड पर पावर हाउस के पास सोमवार की सुबह लगभग 1 बजे के करीब एक अर्धविछिप्त व्यक्ति जो थाना क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम ढेकवा का रहने वाला बताया गया है। जिसका नाम मतउ पुत्र शीतल उम्र लगभग 55 वर्ष बताई गई है। पहले वह ट्रांसफार्मर पर उसके बाद खंभे पर चढ़ गया। यह नजारा देख किसी ने पावर हाउस फोन कर तत्काल विद्युत बंद कराई । इस  दौरान वह कभी ट्रांसफार्मर तो कभी खंबे पर कभी तारों पर लटकता रहा। यह देखकर सैकड़ो लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताते हैं कि इसके पूर्व वह खैरहनी गांव में भी चलती बिजली की लाइन में वह चढ़ गया थ। और इससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस भी गया।इसके बाद वह महाराजगंज रोड पहुंचा, वहां से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सरकारी अस्पताल से भी वह भाग खड़ा हुआ और फिर एक लहसुन के लदे हुए ट्रक में चढ़ गया। ट्रक ड्राइवर ने यह देखकर उसे ट्रक से उतारा। सूचना पाकर मौके पर बिजली तथा पुलिसकर्मी पहुंचे और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे खंभे से नीचे उतारा जा सका। इस दौरान लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। पुलिस कर्मियों और लोगों की मदद से दोबारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां व्यक्ति का इलाज करने के साथ-साथ उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है।