रायबरेली-बेमौसम बारिश, तेज हवा एवं ओले गिरने से आम जनजीवन हुआ प्रभावित

रायबरेली-बेमौसम बारिश, तेज हवा एवं ओले गिरने से आम जनजीवन हुआ प्रभावित

-:विज्ञापन:-

 


तेज बारिश के बाद अचानक खिली धूप, बढ़ी उमस, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांव में रविवार की सुबह बेमौसम बारिश, तेज हवा एवं ओले गिरने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया और स्थिति काफी नाजुक बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रविवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने लगे। सुबह-सुबह हुई इस बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं बारिश के बाद अचानक से तेज धूप निकल आई और उमस भी बढ़ गई, जो कि डायरिया एवं कालरा जैसी बीमारियों को दावत देती हुई नजर आएगी। बेमौसम हुई बारिश एवं बारिश के बाद निकली धूप से लोगों में संक्रामक बीमारियां उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अचानक से मौसम में करवट लेते हुए भयंकर बारिश की, उसके बाद तेज धूप खुल गई। जो कही न कहीं संक्रामक बीमारियों के लक्षण पैदा कर रही है।