प्रधानमंत्री जी ने किया गंगा एक्सप्रेसवें का लोकार्पण
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
प्रधानमंत्री जी ने किया गंगा एक्सप्रेसवें का लोकार्पण
गंगा एक्सप्रेसवें लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी और लंबी सड़क परियोजनाओं में से एक - मा0 प्रभारी मंत्री
इस परियोजना से कृषक, वाणिज्य, पर्यटन एवं औद्योगिक आय में वृद्धि होगी - राकेश संचान
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण और लोकार्पण से रायबरेली सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी - मा0 उद्यान मंत्री
गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से उत्पादों को बड़े बाजारों तक शीघ्र पहुँचाने में मिलेगी मदद - दिनेश प्रताप सिंह
रायबरेली-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्राम मल्लावां कट, निकट चौनेज 351 कि0मी0 गंगा एक्सप्रेसवे, तहसील- बिलग्राम, जनपद हरदोई में रु० 36,230 करोड़ से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 कि.मी. लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 77.300 कि०मी० शामिल है।
इसी क्रम में जनपद रायबरेली के तहसील ऊँचाहार में स्थित ग्राम रोझइया भीखमशाह गंगा एक्सप्रेसवे चेंज रोड टोल प्लाजा के निकट जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मा0 मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद राकेश सचान, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, मा0 विधायक ऊँचाहार डॉ0 मनोज कुमार पाण्डेय, मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।*
इस अवसर मा0 प्रभारी मंत्री ने अपने उद्धबोधन में कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी और लंबी सड़क परियोजनाओं में से एक है। यह राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से सीधे जोड़ने वाला हाई-स्पीड कॉरिडोर है। गंगा एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। यह मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 594 किमी है। गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जनपद अच्छादित है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज शामिल है। यह उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना है।
मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से कृषक, वाणिज्य, पर्यटन एवं औद्योगिक आय में वृद्धि होगी। औद्योगिक इकाइयों एवं कृषक उत्पादन क्षेत्रों से दिल्ली तीव्र कनेक्टिविटी। दुग्ध, सब्जी, फल के भण्डारण एवं प्रसंस्करण केन्द्रों में भी वृद्धि होगी। व्यापार एवं रोजगार के अवसर बढ़ेगें और पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।
मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास का बड़ा इंजन है। यह राज्य को “एक्सप्रेसवे नेटवर्क” के रूप में मजबूत करेगा और आने वाले समय में व्यापार, पर्यटन और निवेश को तेज गति देगा।
मा० उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण और लोकार्पण से रायबरेली सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे जनपद को प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से तेज़ और सुगम संपर्क प्रदान करेगा, जिससे व्यापार, कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रायबरेली अपने कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए जाना जाता है, और गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से इन उत्पादों को बड़े बाजारों तक शीघ्र पहुँचाने में मदद मिलेगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मा० मंत्री जी ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन व मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। गंगा एक्सप्रेसवे इसी दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से न केवल परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि निवेश के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
मा0 विधायक ऊँचाहार व मा0 विधायक सलोन द्वारा भी अपने उद्धबोधन में गंगा एक्सप्रेवे परियोजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
*कार्यक्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत दलों व कम्पोजिट विद्यालय रोझइया भीखमशाह एवं पं0 जालपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।*
मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी फरीद अहमद खान, उप जिलाधिकारी ऊंचाहार विवेक राजपूत, उप जिलाधिकारी सचिन यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनसामान्य उपस्थित रहें।

rexpress 