रायबरेली-DPRO साहब गांव की हकीकत स्वच्छ भारत मिशन की खुली रही पोल

रायबरेली-DPRO साहब गांव की हकीकत स्वच्छ भारत मिशन की खुली रही पोल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली – स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, जिम्मेदार बेखबर
रायबरेली जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत सरेनी ब्लॉक के भोजपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जबकि नालियां बजबजा रही हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से सफाई कर्मी गांव में दिखाई नहीं दिए हैं, जिससे हालात बद से बदतर हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि गर्मी के मौसम में गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। गांव के लोग डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों को लेकर भयभीत हैं।
ग्रामीणों ने डीपीआरओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों के संरक्षण में सफाई कर्मी लापरवाही कर रहे हैं और बिना काम के ही वेतन ले रहे हैं।
वहीं, ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से कब तक राहत मिल पाती