रायबरेली-पत्नी की मौत के गम में डूबा पति बना शराबी, फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या

रायबरेली-पत्नी की मौत के गम में डूबा पति बना शराबी, फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी मजरे कुंडौली गांव से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लगभग 2 वर्ष पूर्व पत्नी के हुए निधन के गम ने पति को शराबी बना दिया और वह उसके निधन के गम से इस कदर टूट गया कि उसने फासी के फंदे को झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक मोहन पुत्र घुइयादीन उम्र 32 वर्ष निवासी शिवपुरी मजरे कुंडौली जिसकी पत्नी का निधन लगभग 2 वर्ष पूर्व हो गया था। उसके पश्चात से उक्त मृतक युवक अपनी पत्नी के गम में डूबकर शराब का लगातार सेवन कर उसका आदी बन गया और जब भी वह दुख में होता तो शराब पी लेता और अपनी पत्नी को काल्पनिक नाम "बाबू" से संबोधित कर पुकारता रहता। ऐसा ही कुछ माजरा शुक्रवार की देर रात देखने को मिला, जब उक्त मृतक युवक नशे में अपनी पत्नी के गम में डूबकर उसे उसके काल्पनिक नाम "बाबू मैं आ रहा हूं" कहता हुआ गांव के बाहर स्थित एक जामुन के पेड़ के पास जा पहुंचा और उसने उस जामुन के पेड़ पर चढ़कर अंगौछे के सहारे फांसी के फंदे से लटककर  अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब तक घटनास्थल पर ग्रामीण व परिजन पहुंचते, तब तक उक्त युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।