रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

 

पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चुरूवा चौराहा के निकट चुरूवा हनुमान मंदिर के पास हाईवे मार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख राहगीरो एवं ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की मृतक युवक की पहचान ललित तिवारी पुत्र लाल बहादुर तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी बहुता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। घटनाक्रम के अनुसार उक्त युवक का शव घटना स्थल पर मौजूद हाईवे किनारे एक पकरिया के पेड़ से एलईडी लाइट की झालर में प्रयुक्त होने वाले केबिल के सहारे लटकता हुआ राहगीरों एवं ग्रामीणों के द्वारा देखा गया। घटना की जानकारी होते ही पूरी खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए उक्त युवक के शव को नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करते हुए उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय पुलिस उक्त घटना में हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है तथा उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।