रायबरेली-अज्ञात कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

रायबरेली-अज्ञात कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

 

बछरावां रायबरेली। बीते गुरुवार को थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत पटेल नगर कॉलोनी के सामने अज्ञात कार की टक्कर से अपने खेतों में पानी लगाने जा रहे घायल युवक आदित्य पुत्र दीपनारायण उम्र 30 वर्ष निवासी कस्बा बछरावां की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की गत दिवस आदित्य को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके पश्चात वह हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था, वहीं उनकी स्थिति में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार व शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। आदित्य की मौत के पश्चात परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है।