रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाजअस्पताल पहुंचाया गया, टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। विदित हो कि सोमवार की दोपहर 3:00 बजे बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर थाना क्षेत्र नगराम जनपद लखनऊ का निवासी युवक अमर सिंह उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र सुंदरलाल निवासी ग्राम पाल खेड़ा मजरे पतौना का निवासी बताया जा रहा है, जो अपनी ससुराल बछरावां थाना क्षेत्र स्थित थुलेड़ी गांव में जा रहा था, तभी उसकी बाइक में अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, टक्कर के बाद अज्ञात वाहन घटना स्थल से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया है। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया परंतु सर में गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 