रायबरेली-ब्लॉक में बैठकर अमरेंद्र कर रहे है मठाधीशी राजकुमारी के कंधों पर सफाई व्यवस्था आखिर क्यों?

रायबरेली-ब्लॉक में बैठकर अमरेंद्र कर रहे है मठाधीशी राजकुमारी के कंधों पर सफाई व्यवस्था आखिर क्यों?
रायबरेली-ब्लॉक में बैठकर अमरेंद्र कर रहे है मठाधीशी राजकुमारी के कंधों पर सफाई व्यवस्था आखिर क्यों?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में सफाई व्यवस्था पर सवाल, कर्मचारी कर रहे मठाधीशी रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के बिझालमऊ गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार बिझालमऊ गांव में दो सफाई कर्मी तैनात हैं, जिनमें राजकुमारी और अमरेंद्र मौर्या शामिल हैं। आरोप है कि राजकुमारी ही गांव की नियमित सफाई का काम कर रही हैं, जबकि अमरेंद्र मौर्या अधिकतर समय ब्लॉक मुख्यालय में बैठकर ही मठाधीशी करते नजर आते हैं और गांव में सफाई कार्य करने नहीं पहुंचते।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ही कर्मचारी के भरोसे पूरे गांव की सफाई व्यवस्था चल रही है, जिससे नालियों और गलियों में गंदगी बढ़ने लगी है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गांव की सफाई व्यवस्था ठीक हो सके। इससे पहले भी जिले के कई गांवों में सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला है। 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। वहीं प्रशासन की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।