रायबरेली-क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, हजारों भक्तों ने किये दर्शन

रायबरेली-क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, हजारों भक्तों ने किये दर्शन

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों में सुबह से ही बजरंगबली के जयकारे गुंजायमान रहे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगणों ने पवन पुत्र महाबली हनुमान की चौखट पर माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि क्षेत्र के प्रसिद्ध पीपलेस्वर चुरूवा हनुमान मंदिर पर सुबह 4:00 से ही बजरंगबली का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों का ताता लग गया। लाइन में लगे भक्त जय बजरंगी, जय हनुमान के नारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान करते हुए नजर आए। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी के द्वारा बताया गया कि सुबह 4:00 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तगणों का आना-जाना शुरू हो गया। शाम तक कई हजार भक्त पवन पुत्र महाबली का दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि यह मंदिर लखनऊ जनपद व रायबरेली जनपद की सीमा पर लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित है। जिस कारण उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाले विभिन्न राजनेता एवं अन्य सामाजिक दर्शनार्थी भी आए दिन पवन पुत्र की पूजा अर्चना करते हुए नजर आते हैं। साथ ही साथ उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि ज्येष्ठ मास में इस बार बड़े मंगलो की संख्या अधिक है, आप सभी मंदिर परिसर में पहुंचकर महाबली हनुमान का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण करें।