रायबरेली आवासीय विद्यालय के पास 50 बीघा खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

रायबरेली आवासीय विद्यालय के पास 50 बीघा खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-राजामऊ रोड पर बिशुनपुर-समोधा गांव की सरहद पर स्थित आवासीय विद्यालय के पास मंगलवार को लगभग 50 बीघा खेत में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में पड़े अपशिष्ट में आग लग गई, जिससे वहां रखा भूसा भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे सड़क के दूसरी तरफ दूसरी पटरी पर सैकड़ों बीघा खड़ी फसल आग की चपेट में आने से बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या लापरवाही के चलते खेत में आग लगी होगी। लेखपाल प्रमोद कुमार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ।