दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का हाल, जानें आज किन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट!
दिल्ली-NCR में इस हफ्ते पिछले तीन सालों का सबसे ठंडा अप्रैल का दिन रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान काफी गिर गया।
रुक-रुककर हुई भारी बारिश और 50 से 56 kmph की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण दिन में ही आसमान में अंधेरा छा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हुआ है, और 8 अप्रैल को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सफदरजंग और लोधी रोड में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम और रिज में 2.1-2.1 मिलीमीटर बारिश हुई। आयानगर में दिन के दौरान 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आज दिल्ली का मौसम (Aaj Delhi ka Mausam)
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने पूरे दिन रुक-रुककर बहुत हल्की से लेकर हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक वाले तूफान का पूर्वानुमान लगाया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दोपहर और शाम के समय 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कना देखने को मिल सकती हैं। सुबह के समय भी इसी तरह की हवाओं के साथ बारिश के छोटे-छोटे दौर देखने को मिल सकते हैं।

rexpress 