रायबरेली: दलित नाबालिग युवक ने गैर समुदाय के युवको पर लगाये गंभीर आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- मिल एरिया के चकपीर शाह तकिया गांव में इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ी तो दबंगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट दिया।
गांव के शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही गैर समुदाय के 11 नामजद समेत 30-35 लोगों के विरुद्ध संप्रदाय को लेकर इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि शनिवार की रात वह घर जा रहे थे। तभी आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें मारापीटा। शैलेंद्र ने आरोपितों पर तिलक मिटाने औ थूक चटवाने का भी आरोप लगाया है।
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शैलेंद्र द्वारा कुछ दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर दूसरे समुदाय को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
बाद में दोनों लोगों ने समझौता कर लिया, लेकिन दोनों पक्षों द्वारा दोबारा से इंटरनेट मीडिया पर समुदाय को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई, जिसके चलते मारपीट हुई है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि इंटरनेट पर टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है, जांच की जा रही है।

rexpress 