रायबरेली: मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन, दूल्हा नहीं पहुंचा, निकली चौंकाने वाली सच्चाई

रायबरेली: मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन, दूल्हा नहीं पहुंचा, निकली चौंकाने वाली सच्चाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन मंडप में बैठी बारात का इंतजार करती रह गई लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को सुमन की शादी उन्नाव जनपद निवासी प्रवेश के साथ तय थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए बारात के इंतजार में बैठी थी।
समय बीतता गया, लेकिन बारात नहीं पहुंची। इससे घर में खुशी का माहौल धीरे-धीरे चिंता और फिर मायूसी में बदल गया। परिजन और रिश्तेदार भी परेशान हो उठे।
आरोप है कि जांच-पड़ताल में सामने आया कि कथित दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका था। यह बात सामने आते ही दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दुल्हन पक्ष ने इसे गंभीर धोखाधड़ी बताते हुए आरोप लगाया है कि तिलक और शादी की तैयारियों में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
घटना के बाद परिजन सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है और शादी का खुशियों भरा दिन गम में बदल गया।