रायबरेली चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। वादी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सूरजपाल निवासी मेजरगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली द्वारा थाना मिलएरिया पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि दिनाँक 27 मार्च 2026 को मलिकमऊ डाकखाने के पास से वादी की मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या यूपी 33 बीसी0367 चोरी हो गई। उक्त संबंध में थाना मिलएरिया पर मुकदमा अपराध संख्या 95/2026 धारा 305 बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के शारदा नहर खसपरी के पास से दो अभियुक्त चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू पुत्र अवध राम निवासी मीरगंज जैतूपुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली एवं सिद्धार्थ रावत पुत्र शिव शंकर रावत निवासी आटा बंथर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं नगद ₹500 के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटर साइकिल चोरी के संबंध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या में धारा 317(2)बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त गणों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त चंद्र प्रकाश का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध जनपद के कई थानों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक राहुल कुमार पटेल, आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी सनोज यादव, आरक्षी जय सिंह की महती भूमिका रही।

rexpress 