रायबरेली मिलावट खोरों पर बड़ी कार्यवाही, बटोही रिसॉर्ट पर एक लाख का जुर्माना

रायबरेली मिलावट खोरों पर बड़ी कार्यवाही, बटोही रिसॉर्ट पर एक लाख का जुर्माना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - केशवानन्द शुक्ला
मो - 7309336397

रायबरेली: खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली स्थित बटोही रिसॉर्ट के संचालक पर दही और बेसन के नमूने मानक के अनुरूप न मिलने पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने 23 अप्रैल 2025 को बटोही रिसॉर्ट से बेसन और दही के नमूने लिए थे। दोनों नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों नमूने अवमानक पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद मामला एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ की अदालत में पहुंचा, जहां दोनों मामलों की सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद एडीएम प्रशासन ने बटोही रिसॉर्ट के संचालक संजय कुमार गुप्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं बेसन विक्रेता पुनीत कुमार गुप्ता पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। दही का नमूना भी फेल पाए जाने पर संबंधित विक्रेता पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।