रायबरेली: गांव की अव्यवस्थाओं के बीच सेक्रेटरी सुषमा वर्मा पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप

रायबरेली: गांव की अव्यवस्थाओं के बीच सेक्रेटरी सुषमा वर्मा पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर टप्पा हवेली गांव में ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव की खराब हालात और विकास कार्यों में लापरवाही के बीच ग्रामीणों ने ग्राम सचिव सुषमा वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां बजबजा रही हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
आरोप है कि ग्राम सचिव सुषमा वर्मा द्वारा विकास कार्यों में मनमानी की जा रही है और योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है और कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि जब भी इस संबंध में शिकायत की जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते, जिससे उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।