रायबरेली-गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने सामने से आ रहे बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, हुआ घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचडीएफसी बैंक के पास गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनो बाइकों पर सवार सभी लोग हाईवे मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार मायाराम पुत्र राम प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी बाछूपुर उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रहा था, तभी एचडीएफसी बैंक के पास एक बाइक पर सवार एक परिवार स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी उक्त घटनास्थल पर मायाराम के द्वारा उक्त परिवार की बाइक में टक्कर मार दी गई। जिसमें मायाराम सहित दूसरी पर सवार परिवार भी हाईवे मार्ग पर बाइक समेत गिर गया, लेकिन उन परिवारीजनो को मामूली चोटे आई, जिसके पश्चात वह घटनास्थल से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। लेकिन मायाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका उपचार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मायाराम नशे की हालत में बताया गया है।

rexpress 