रायबरेली-मंदिर परिसर के पास खुलेआम मीट बिकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भक्तों में आक्रोश

रायबरेली-मंदिर परिसर के पास खुलेआम मीट बिकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भक्तों में आक्रोश

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सुदौली गांव में तीन जनपदों (उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ) की सीमा पर स्थित लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध शिव मंदिर भवरेश्वर धाम परिसर के निकट खुलेआम मीट बिकने का एक वीडियो एक शिवभक्त के द्वारा बीते शनिवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें उक्त शिव भक्त के द्वारा यह दिखाया व बताया जा रहा है कि जहां पर यह मीट की दुकान खुलेआम सजती हुई दिखाई दे रही है, उससे कुछ ही दूरी पर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध शिव मंदिर भवरेश्वर धाम नजर आ रहा है। साथ ही साथ उक्त भक्त के द्वारा यह भी बताया गया है कि मंदिर के जिम्मेदारो के संरक्षण में ही यह लोग मंदिर परिसर के आसपास खुलेआम अपनी मीट की दुकान चलाते हैं, जो कि शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं निर्देशों के विरुद्ध है। साथ ही साथ उक्त भक्त के द्वारा वायरल वीडियो के माध्यम से स्थानीय शासन एवं प्रशासन से उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने की बात कही गई है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र ही नहीं अपितु आसपास के जनपदों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द मीट बिकने के इस वायरल वीडियो की निंदा करते हुए शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।