रायबरेली-सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उजागर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप,वीडिओ वायरल

रायबरेली-सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उजागर  ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप,वीडिओ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली के महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में सीसी रोड निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिससे सड़क कुछ ही समय में उखड़ने लगी। आरोपों को साबित करने के लिए मोहल्ले के एक युवक ने खुद सड़क को उखाड़कर उसकी गुणवत्ता दिखाने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में जानबूझकर लापरवाही बरती गई है। उनका कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया और घटिया सामग्री लगाकर काम पूरा दिखा दिया गया।
मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वहीं, प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।