रायबरेली-अन्नपूर्णा दूध डेयरी पर खाद्य टीम का छापा, छापेमारी पर उठे सवाल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे बन्नावा गांव स्थित अन्नपूर्णा दूध डेयरी पर शुक्रवार की देर रात तकरीबन 11:00 के आसपास खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके पर तहसील प्रशासन से तहसीलदार उमेश चंद्र मिश्रा एवं स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद रही। छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर में चूरा पाउडर मिलने की बात सामने आई, जबकि डेयरी मालिक के घर में दर्जनों रिफाइंड तेल के टीन मिलने का वीडीओ भी वायरल हुआ, जिसकी चर्चा क्षेत्र में फैल गई, जिससे कार्यवाही को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य ने बताया कि छापेमारी के दौरान डेयरी से पनीर का नमूना जांच के लिए लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने रिफाइंड तेल के टीन मिलने की बात से इनकार करते हुए कहा कि टीम को इस प्रकार की कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि डेयरी में मिला चूरा पाउडर आमतौर पर उत्पादों की थिकनेस (गाढ़ापन) बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। हालांकि स्थानीय लोगों में इस कार्यवाही को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और कुछ लोग छापेमारी की निष्पक्षता पर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल खाद्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 