रायबरेली-डीएम व एसपी ने सर्राफा व्यापारियो के साथ की बैठक

रायबरेली-डीएम व एसपी ने सर्राफा व्यापारियो के साथ की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के द्वारा शनिवार को बचत भवन रायबरेली में सर्राफा व्यापारियो के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही शासन द्वारा प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशो से अवगत कराया गया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।