रायबरेली शहर के आजाद नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी भीषण आग
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग का गुबार उठता देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि घर में मौजूद महिला सिलाई का काम कर रही थी, इसी दौरान उसने मच्छरों से बचाव के लिए मॉर्टिन क्वाइल जलाई थी। कुछ देर बाद वह किसी काम से नीचे चली गई, तभी अचानक ऊपर के कमरे में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
आग की लपटें और धुआं उठता देख मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह मॉर्टिन क्वाइल को माना जा रहा है।

rexpress 