रायबरेली: पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में 173 लोगों पर एफआईआर दर्ज

रायबरेली: पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में 173 लोगों पर एफआईआर दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: किसान की मौत के बाद सड़क जाम, 173 लोगों पर एफआईआर रायबरेली में किसान की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों के प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जगतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से धक्का-मुक्की और अभद्रता के आरोप में कुल 173 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि छिछौरा मजरे अलावलपुर गांव निवासी किसान सुरेश कुमार की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों को समझाने का प्रयास किया तो हालात बिगड़ गए। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया।
मामले में सिपाही अमन कुमार की तहरीर पर 23 नामजद और करीब 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।