रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक की “रायपुर टप्पा हवेली में विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग ! सेक्रेटरी की अनदेखी से ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप”

रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक की “रायपुर टप्पा हवेली में विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग ! सेक्रेटरी की अनदेखी से ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप”

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: विकास कार्यों में बंदरबांट का आरोप, सेक्रेटरी की अनदेखी से बढ़ा विवाद रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रायपुर टप्पा हवेली गांव में विकास कार्यों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास के नाम पर आए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आरोप है कि कागजों में कार्य पूर्ण दिखाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो सड़कें ठीक हुई हैं और न ही नालियों का निर्माण सही ढंग से कराया गया है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में सभी कार्य पूरे दिखाए जा चुके हैं। इस मामले में तैनात सेक्रेटरी सुषमा वर्मा पर भी अनदेखी और लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में वास्तविक विकास कार्य हो सकें और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।