रायबरेली-मानवता की मिसाल: वानर सेना ने दिखाई तत्परता, घायल परिवार को पहुंचाई मदद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
ग्राम सभा घूरडीह, ग्राम मोहम्मदपुर चुरई में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इस हादसे में अवधेश कुमार और उनकी मात्र 3 वर्ष की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात इतने गंभीर थे कि अवधेश का एक पैर काटना पड़ा, जबकि उनकी नन्ही बिटिया दिल्ली के एम्स में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
इस कठिन समय में वानर सेना प्रमुख धीरज सिंह चौहान अपनी टीम के साथ देवदूत बनकर सामने आए। टीम के सदस्य के पी सिंह, प्रांशु, हर्ष, बंटी सहित अन्य साथियों ने तुरंत मुहिम चलाकर महज कुछ ही मिनटों में परिवार तक 30 हजार रुपये से अधिक की सहायता पहुंचाई।
केवल यही नहीं, वानर सेना लगातार लोगों से सहयोग जुटा रही है ताकि पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में हर संभव मदद मिल सके।
यह पहल न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है कि एकजुट होकर हम किसी भी मुश्किल को आसान बना सकते हैं। ????

rexpress 