रायबरेली-सरेनी ब्लॉक के सब्जी बबुरा गांव में सामुदायिक शौचालय में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, सेक्रेटरी ने साधी चुप्पी

रायबरेली-सरेनी ब्लॉक के सब्जी बबुरा गांव में सामुदायिक शौचालय में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, सेक्रेटरी ने साधी चुप्पी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: जिले के सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के सब्जी बबुरा गांव में बने सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव के लोगों ने शौचालय निर्माण और उसकी स्थिति को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय की हालत बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं, दरवाजे टूटे हुए हैं और अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी की उचित व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण ग्रामीण इसका उपयोग करने से कतराते हैं। 
गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से कुछ ही समय में शौचालय जर्जर स्थिति में पहुंच गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के अधीनस्थ सचिव रोहित पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कर सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराई जाए। 

हालांकि जब आर एक्सप्रेस की टीम के द्वारा सरेनी बीडीओ व सेक्रेटरी को फ़ोन किया गया तो उन्होंने फ़ोन उठाना जरुरी नहीं समझा।।