रायबरेली-स्वयं के खेत में बकरी चराने से मना करना गर्भवती महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने की पिटाई
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजरायल खेड़ा गांव में स्वयं के खेत में बकरी चराने से मना करना एक गर्भवती महिला को तब भारी पड़ गया, जब दबंगों ने लाठी डंडों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल पीड़िता बीना देवी पत्नी रिंकू निवासी छंगा खेडा कालू पोस्ट मुसंडी थाना असोहा जनपद उन्नाव ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 3 अप्रैल 2026 की दोपहर लगभग 12:00 बजे के आसपास वह स्थानीय थाना क्षेत्र के अजरायल खेड़ा मजरे पस्तौर गांव आई हुई थी। जब पीड़िता उक्त गांव में स्थित अपने खेत देखने गई तो उसने अपने खेतों में बकरियों का झुंड चरते देखा तो, उसके द्वारा मना किया गया। जिस पर प्रतिपक्षी नान्हू पुत्र अज्ञात एवं उसकी पत्नी मीना व उसकी पुत्री प्रांसी निवासी अजरायल खेड़ा मजरे पस्तौर ने पीडिता के ऊपर रंजिसन लाठी डंडों से हमला करते हुए भद्दी भद्दी गालियां भी दी और उसे बुरी तरह मारा पीटा भी तथा जान से मारने की धमकी भी विपक्षियों के द्वारा उसे दी गई। जिससे पीड़िता के पूरे शरीर में काफी चोटे आई है। साथ ही साथ प्रार्थना पत्र के माध्यम से उसके द्वारा यह भी बताया गया कि विपक्षियों के द्वारा उसे खंडजे पर गिराकर लात घूसों से मारा गया। जिस दौरान उसके जेवर भी गिर गए और वह गर्भवती भी है। जिससे उसे अंदरूनी चोटे भी आई हैं। वही उसकी चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े, तब उसकी जान बच पाई। पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए विपक्षियों पर कार्यवाही की मांग की है। वही पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा उसका इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 