रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय में विवाद गहराया, शिक्षामित्र ने बीईओ से लगाई न्याय की गुहार,लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय में विवाद गहराया, शिक्षामित्र ने बीईओ से लगाई न्याय की गुहार,लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र स्थित जोहवा नटकी प्राथमिक विद्यालय में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विद्यालय के अंदरूनी विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र रचना सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। रचना सिंह ने विद्यालय के स्टाफ पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कार्य में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता रचना सिंह का कहना है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय के स्टाफ की होगी। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में स्टाफ के व्यवहार को लेकर कई गंभीर बिंदुओं का उल्लेख किया है।
इस मामले में खास बात यह है कि शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
अब देखना यह होगा कि बीईओ स्तर से इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और विवाद पर कब तक विराम लगता है।

 

डलमऊ बीइओ के संज्ञान में होने के बाद भी काफी समय यह विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है लेकिन उच्चाधिकारियों की लापरवाही कहे है फिर हिलाहवाली अब देखने यह होगा लगातार पीड़िता के द्वारा शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई कार्यवाही क्यों नहीं करते है बड़ा सवाल है