रायबरेली-लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जहानाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज और रिट प्रभारी समेत तीन लोगों को संस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
लखनऊ हाईकोर्ट के द्वारा मांगी गई सूचना को समय से ना देने पाने की लापरवाही में पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले जहानाबाद पुलिस चौकी प्रभारी अखिल तोमर, रिट प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक बाबू को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सस्पेंड कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभागीय कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी समेत तीन को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

rexpress 