रायबरेली-होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

रायबरेली-होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


आयोजित परीक्षा में 7008 अभ्यर्थियों में 5121 उपस्थित एवं 1887 अनुपस्थित रहें


रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आज की आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 3504 अभ्यर्थियों में से 2549 अभ्यर्थी उपस्थित व 955 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 3504 अभ्यर्थियों में से 2572 अभ्यर्थी उपस्थित व 932 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनो पालियों में कुल 7008 अभ्यर्थियों में से 5121 अभ्यर्थी उपस्थित व 1887 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाए की गई है, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी की गई।