रायबरेली-खाली सहाट का रहने वाला साहेब आलम रायबरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

रायबरेली-खाली सहाट का रहने वाला साहेब आलम रायबरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और अभियुक्त को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खाली सहाट निवासी साहेब आलम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि स्पष्ट होती है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।रिपोर्ट