ऊंचाहार:एसडीएम ने नवरात्रि को लेखी गंगा तट की व्यवस्था दिया जरूरी निर्देश,,,
रिपोर्ट-सागर तिवारी
ऊंचाहार, रायबरेली । चैत्र मास वासंतीय नवरात्रि स्नान मेला को लेकर एसडीएम विवेक राजपूत ने नायब तहसीलदार शंभू शरण पाण्डेय जी के साथ गोकना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं से संबंधित मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव व वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने प्रकाश व्यवस्था पेयजल न नाव, नाविक, गोताखोर आदि के विषय में जानकारी दी। एसडीएम ने इस दौरान मौजूद तीर्थ पुरोहितों और नाविकों से बात करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त अवसर पर राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला लेखपाल प्रमोद गुप्ता नाविक अमित निषाद अर्पित कुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

rexpress 