रायबरेली-कस्बे के मुख्य चौराहे पर भरभरा कर गिरे मधुमक्खियों का छत्ते, टला बड़ा हादसा

रायबरेली-कस्बे के मुख्य चौराहे पर भरभरा कर गिरे मधुमक्खियों का छत्ते, टला बड़ा हादसा

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। जी हां कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पर विगत कई महीनो से लगे मधुमक्खियों के छत्ते रविवार की देर रात अचानक भरभरा कर गिरने लगे, गनीमत यह रही की उन छत्तो के गिरने के दौरान उनकी चपेट में कोई भी राहगीर नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की लगातार जब से बांदा बहराइच राजमार्ग पर उक्त ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है, तब से कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर रेलवे क्रासिंग तक मधुमक्खियों के भारी भरकम छत्ते पर आपको लगातार लटके हुए दिखाई देंगे। जो कहीं न कहीं जिम्मेदारों की अनदेखी का कारण भी बताया जा रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा रविवार की देर रात देखने को मिलेगा, जब उक्त मधुमक्खियों के छत्ते कस्बे के मुख्य चौराहे पर अचानक भरभरा कर गिरने लगे और उन छत्तो के हाईवे मार्ग पर गिरने के पश्चात आसपास मौजूद लोग उन छत्तो का शहद बटोरते व भरते हुए दिखाई दिए। वहीं हाईवे मार्ग पर उन छत्तो में मौजूद हजारों मधुमक्खियां वाहनों की चपेट में आकर मौत के मुंह में समाती हुई भी दिखाई दी। लेकिन गनीमत यह रही थी, इस हादसे की चपेट में कोई भी राहगीर या स्थानीय नागरिक नहीं आया, नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। क्योंकि विगत कुछ माह पूर्व कानपुर में मधुमक्खियां के आतंक का शिकार होने से क्रिकेट के मैदान पर एक अंपायर की मौत हुई थी। फिलहाल उक्त घटना कहीं न कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही को पूर्ण रूप से दर्शाती हुई नजर आ रही है।