कार्यकर्ता ,कार्यक्रम और कार्यालय ही संगठन का आधार : विवेक शर्मा*

कार्यकर्ता ,कार्यक्रम और कार्यालय ही संगठन का आधार : विवेक शर्मा*

-:विज्ञापन:-

*


  *अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने वरिष्ठ व्यापारी की पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि*


*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के संगठन की वर्ष 2026 की पहली बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा साहू ने की।मुख्य अतिथि के भूमिका में जिला प्रभारी विवेक शर्मा,विशिष्ट अतिथि अप्पू शर्मा, शानू बाजपेई उपस्थित रहे। अध्यक्ष रामगोपाल  वैश्य ने  सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने मुख्य अतिथि के सामने अपनी मांगे राखी।*
*व्यापार मंडल के इस कार्यक्रम में संगठन  की कार्यकारिणी ,व्यापारियों की समस्या, कस्बे में लगने वाले जाम ,संगठन को प्रभावी बनाने के लिए प्रयास  आदि कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।*
  *कार्यक्रम में मौजूद विवेक शर्मा ने  कहा कि  कार्यकर्ता  कार्यक्रम और  कार्यालय ही संगठन का आधार। संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की जाएगी। नगर प्रभारी रानू शर्मा  हर महीने बैठक कराने का सुझाव दिया।जिसपर सभी उपस्थित लोगों की सहमति से प्रत्येक माह की 15 तारीख को मासिक बैठक तय की गई।*
   *मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने सभी व्यापारियों की समस्या को सुना भी  और जाम के कारण डलमऊ के चौपट हो चुके बाजार को जल्द से जल्द जाम से मुक्त करने के लिए बायपास की मांग की जाएगी ऐसा आश्वाशन भी दिया। मुकेश सोनी ने मजबूत  संगठन की मांग की।  बैठक  में नई कार्यकारिणी पर  विचार किया गया।*
 *जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्र ने कहा कि 'हम जब तक हम है तब तक हम में दम है'  तथा  डलमऊ में हो रही व्यापारी की कई समस्याओं को संगठन के सामने रखी।*
*संगठन को मजबूती देने के लिए आशीष जायसवाल के कंधों पर युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी रखी गई।*
     *व्यापार मंडल की बैठक में वरिष्ठ एवं  सम्मानित सबके प्रिय व्यापारी राजेंद्र दादा(राजेंद्र होटल) की चौथी पुण्य तिथि  पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*
  *रामगोपाल वैश्य ने बताया कि  राजेंद्र दादा से हमेशा एक बड़े भाई के रूप में आशीर्वाद मिला।वो हमेशा हमारे मार्गदर्शक के रूप में प्रेरणा देते रहेंगे। बड़े बूढ़े हर कोई उनको प्यार से  दादा कहता था और उन्होंने दादा होने  फर्ज भी निभाया।हमारे दादा हमरे अभिमान है।*
    *जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि राजेंद्र दादा हम सबके प्रिय थे।उनका जाना डलमऊ के लिए कभी न भर पाने वाली क्षति है। उनका पूरा जीवन नईं पीढ़ी  के लिए प्रेरणा श्रोत है।कार्यक्रम में सरयू प्रसाद सोनकर,समरजीत जायसवाल,मोबाइल, टेशू दीक्षित,विनेश  गुप्ता,संदीप गुप्ता,पथवारी शंकर, सुनील होंडा,राजन जायसवाल,मो सईद,दिनेश मौर्य,अरविंद अग्रवाल,संदीप मिश्रा,आदित्य यादव,आशुतोष गुप्ता,जितेंद्र यादव,ऋतिक जायसवाल,दीपू जायसवाल, नामित सभासद पवन जायसवाल,बॉबी पंडित,राहुल गुप्ता(गोल्डी),संदीप अग्रहरि,सुनील गुप्ता(एडवोकेट),टीटू अग्रवाल,शक्तिमान वैश्य,सीताराम कौशल,संतोष कौशल, मुकेश सोनी,शैलेन्द्र कुमार,सुशील जायसवाल,लालू सोनी,संतोष दीक्षित,विजय शंकर सोनी,जितेंद्र महाकाल,जैकी सोनी, मुख्तार आलम,मनोज वैश्य,शिवमसोनकर ,आयुष, अंकित, सोनू पालेसर,तैयब चक्की,पप्पू पालेसर , मो जमील, मुन्ना फेब्रिकेशन,अन्य बड़ी संख्या सम्मानित व्यापारी गण मौजूद रहे।*