रायबरेली-अग्निकांड में पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

रायबरेली-अग्निकांड में पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के थुलेंडी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से 5 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही बगल में डंप किया गया पुवाल भी जल गया। ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की कड़ी में मशक्कत के लगभग 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्र के थुलेंडी गांव में दोपहर अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग का विकराल रूप हो गया और इसमें थुलेंडी गांव के रहने वाले धुन्नी यादव, सजीवन यादव तथा सुलेमान के लगभग पांच बीघे खेत जल गए। साथ ही उसी जगह पर पुवाल का डंप भी था वह भी जल गया। इस अग्निकांड से लगभग दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों ने 2 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गर्मी के साथ-साथ हो रहे अग्निकांडों से किसानों को अब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है आए दिन गेहूं की फसल में आग लगने से किसान दहशत में है।