रायबरेली-बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला युवक, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

रायबरेली-बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला युवक, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ रायबरेली रेलवे खंड पर लालगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक के काफी देर से पड़े होने की सूचना राहगीरों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त युवक को अपने साथ ले गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक मोहित पुत्र खुशीराम निवासी बगाही मजरे विशुनपुर जो की काफी देर से रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ था, जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो आसपास मौजूद लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को बेसुध अवस्था में अपने साथ लेकर गई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की मानी जाए तो उनका कहना है कि उक्त युवक नशे की हालत में था और काफी देर से उक्त स्थान पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके साथ किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका भी बन रही थी। वहीं लोगों के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि उक्त युवक कस्बे के एक वरिष्ठ व्यवसायी का ट्रैक्टर चालक भी है, जो ट्रैक्टर चलाने का काम करता है, लेकिन अत्यधिक नशा होने के कारण वह उक्त स्थान पर पड़ा हुआ था। फिलहाल समय रहते आस पड़ोस के लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे रेस्क्यू कर लिया गया, नहीं तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी घट सकती थी।