ऊंचाहार:रोहनिया में विकास की हुंकार: 8.25 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी,,
रिपोर्ट-सागर तिवारी
ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के रोहनिया विकास खंड में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास की नई इबारत लिखने वाली साबित हुई। ब्लॉक परिसर में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 8.25 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगाई।मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की उपस्थिति में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 7 करोड़ रुपये का ग्राम पंचायत बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। यह धनराशि क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सड़कों और नालियों के निर्माण पर खर्च होगी। साथ ही, क्षेत्र पंचायत के विशेष कार्यों के लिए 1.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।बैठक में मनरेगा को लेकर दो बड़े निर्णय लिए गए:
समयबद्ध भुगतान: मजदूरों को 15 दिनों के भीतर सीधा बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
कृषि को राहत: फसल कटाई के पीक सीजन (रबी और खरीफ) के दौरान मनरेगा कार्य बंद रहेंगे, ताकि किसानों को श्रमिकों की कमी का सामना न करना पड़े।ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार और बीडीओ सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास की राह में बाधा डालने वाले वा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई।
इस बैठक में रोहनिया बिजली विभाग के जेई और रोहनिया पीएससी के डॉक्टर,खाद्य आपूर्ति अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने का संकल्प लिया।

rexpress 