रायबरेली-एजेंसी कर्मचारी व संचालक के साथ महिला उपभोक्ता की गुंडई, दबंगई व गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-एजेंसी कर्मचारी व संचालक के साथ महिला उपभोक्ता की गुंडई, दबंगई व गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

एजेंसी कर्मचारी व संचालक के साथ महिला उपभोक्ता की गुंडई, दबंगई व गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर बेहटा गांव में स्थित शशि इंडियन गैस एजेंसी के संचालक एवं उनके एक कर्मचारी के साथ एक महिला उपभोक्ता के द्वारा की जा रही गुडंई, दबंगई एवं गालीगलौज का वीडियो शुक्रवार को बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला यह वायरल वीडियो बीते गुरुवार का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एजेंसी सिलेंडर लेने पहुंची एक युवती के द्वारा एजेंसी के एक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर उसके साथ दबंगई, गुंडई व एजेंसी के संचालक के साथ गालीगलौज की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए जब एजेंसी के संचालक रजनीश त्रिवेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त युवती एजेंसी की ग्राहक है। उक्त युवती गुरुवार की सुबह एजेंसी पहुंची और मेरे पास आई और कहने लगी मुझे सिलेंडर दीजिए, मैंने कहा कि बुधवार का लोड समाप्त हो गया था, अभी ट्रक आया है, लोड उतर रहा है, मैं पहले चालान बना लूं, उसके बादh सिलेंडर दूंगा। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया कि इतना कहने के बावजूद भी वह नहीं मानी और सीधे मेरे गोदाम में पहुंच गई और वहां पर उसके द्वारा ताला तोड़कर सिलेंडर ले जाया जाने लगा, जिस पर मैंने उसे रोका तो उसके द्वारा मेरे कर्मचारी के साथ बदतमीजी की गई, यहां तक कि उसे मारने का भी प्रयास किया गया। वहीं उक्त युवती के द्वारा मेरे साथ भी गालीगलौज की घटना कोhb अंजाम दिया गया है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उक्त युवती के द्वारा इस कदर बुलंद हौसलों की आड़ में की गई इस दबंगई और गुंडई को कहीं न कहीं उसे महिला होने का फायदा उठाना बता रहे हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है।