रायबरेली-डलमऊ में भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, शुभम गौड़ बने अध्यक्ष
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली जिले के डलमऊ में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान शुभम गौड़ को डलमऊ शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की विचारधारा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सचिव अमरेश पांडे, कोषाध्यक्ष दिलीप बाजपेई सहित कार्यकारिणी सदस्य अनूप तिवारी, नितिन त्रिपाठी, शिव सागर द्विवेदी, शुभम दुबे, नवल जायसवाल और अंबिका कौशल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

rexpress 