रायबरेली-आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची अपर्णा यादव, बच्चों से संवाद कर वितरित किए फल
रोली चंदन एवं पुष्प वर्षा के साथ छात्र-छात्राओं ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष का किया स्वागत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। अपने एक दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर सोमवार को बछरावां विकासखंड के अंतर्गत मेहरबान खेड़ा ग्राम सभा शेखपुर समोधा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण एवं एवं गोद भराई व अन्नप्राशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का उक्त प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा एवं रोली चंदन से टीका कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां इंद्रा देवी एवं प्राथमिक विद्यालय मेहरबान खेड़ा की प्रधानाचार्य श्वेता त्रिवेदी के द्वारा भी अपर्णा यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं की गोद भराई रस्म का कार्यक्रम भी संपन्न कराया और 0 से 6 माह तक की नवजात कन्याओं के अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी संपन्न किया। इसके साथ-साथ उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा संवाद किया और उनके जवाब से प्रसन्न होकर उन्हें फल भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अमन शुक्ला सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rexpress 